Breaking News

लघु फिल्म दिखाकर छात्राओं को किया जागरूक

– किशनपुर पुलिस ने स्कूल में चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
– छात्राओं को लघु फिल्म दिखाकर जागरूक करतीं टीम।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चल रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-5.0) के द्वितीय चरण के अंतर्गत थाना किशनपुर की पुलिस टीम ने नारी सशक्तिकरण और महिला सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। थाना किशनपुर पुलिस ने आज प्राथमिक कन्या विद्यालय, कस्बा किशनपुर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर लघु फिल्म दिखाकर विस्तार से जानकारी दी गई। फिल्म के माध्यम से बालिकाओं को घर, स्कूल और सड़क पर होने वाली संभावित खतरों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में आसान भाषा में समझाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 सहित अन्य आपातकालीन नंबर्स जैसे 100, 112 आदि की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने बालिकाओं को बताया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में वे बिना डरे इन नंबर्स पर तुरंत मदद मांग सकती हैं। पुलिस टीम ने छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में आत्मनिर्भरता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा उन्हें एक सुरक्षित वातावरण का एहसास कराना था। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ऐसे कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर देते हुए कहा कि नारी सम्मान और सुरक्षा समाज की प्राथमिकता होनी चाहिए। थाना किशनपुर पुलिस इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहेगी। कार्यक्रम में शामिल हुई छात्राओं ने पुलिस टीम के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसी जागरूकता कार्यक्रमों से उन्हें सुरक्षा के प्रति ज्यादा सजगता महसूस हो रही है।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *