Breaking News

तालाब में डूबने से 16 वर्षीय छात्र की मौत, गोताखोरों की मदद से बरामद हुआ शव

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां मजरे अब्दुल्लागंज में एक 16 वर्षीय किशोर की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रत्नेश कुमार पुत्र राम नरेश के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार, रत्नेश घर के बगल में स्थित तालाब के पास गया था। जहां लगभग सुबह 10 बजे वह तालाब में डूब गया। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विनोद अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और औगासी के छह गोताखोरों को बुलाकर उनकी मदद से किशोर को तालाब से बाहर निकलवाया। इसके बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जाता है कि रत्नेश घर में दो बहनों के बीच इकलौता पुत्र था। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। पुत्र की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में बारिश के बीच जलाशयों पर पुलिस की नजर, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

फतेहपुर। बारिश के बीच नदी, तालाब, नहर और अन्य जलाशयों में बढ़ते जलस्तर को देखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *