फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपती हादसे का शिकार हो गए थे। हादसे में महिला वंदना की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर अपना विरोध जताया था। ग्रामीण हादसे के जिम्मेदार चालक राजेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। सूचना पर खखरेरू थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह और नायब तहसीलदार प्रतिभा द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया।
करीब दो घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और आम लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
अब मामले में खखरेरू पुलिस ने सड़क जाम कर यातायात बाधित करने के आरोप में बसवा गांव निवासी दिनेश कुमार, फूलचंद्र समेत 20 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
News Wani
