फतेहपुर। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के अंतर्गत बीते 20 घंटे के अंतराल में युवक समेत दो लोगों को जहरीले सांप ने डस लिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार, बिंदकी थाना क्षेत्र के घनवाखेड़ा गांव में एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों को जानकारी हुई तो वे उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर बताई है।
रामलखन (27) को जहरीले सांप ने डस लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि युवक रामलखन खेतों की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में जहरीले सांप ने उसे डस लिया। उपचार के लिए उसे बिंदकी सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इसी प्रकार गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम हसनपुर निवासी विनोद की 18 वर्षीय पुत्री अमृता देवी सुबह पहर घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डस लिया। इसकी जानकारी जब घरवालों को हुई तो उसे तत्काल सरकारी एंबुलेंस के जरिए उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
News Wani
