Breaking News

ससुर खदेरी नदी में नहाने गया 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूबा, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। थाना राधानगर क्षेत्र में शनिवार को गाजीपुर थाना क्षेत्र के ससुर खदेरी नदी में नहाते समय 14 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। हादसे में राधानगर निवासी नैतिक गुप्ता पुत्र सुशील गुप्ता की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि नैतिक नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।

घटना की सूचना पुलिस और डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही 112 पुलिस के बाद थाना प्रभारी राधानगर और गाजीपुर थाना प्रभारी अपनी-अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राधानगर थाना प्रभारी ने घटनास्थल को अपने थाना क्षेत्र में न होने की बात कहते हुए शव को कब्जे में लेने से इनकार कर दिया। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि घटनास्थल राधानगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

इसके बाद गाजीपुर थाना प्रभारी विनोद ने स्थानीय लोगों की मदद से किशोर के शव को नदी से बाहर निकलवाया और कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी।

किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया गया कि नैतिक मूल रूप से थाना असोथर क्षेत्र के बेरांव गांव का निवासी था। वह बांदा जिले के एक गांव में दंगल देखने के लिए दो दोस्तों के साथ गया था। इसके बाद वह दोस्तों के साथ ससुर खदेरी नदी में नहाने चला गया। नैतिक अन्दौली पुलिया निवासी रीता प्रजापति की गली में स्थित एक किराये के मकान में रह रहा था।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में बारिश के बीच जलाशयों पर पुलिस की नजर, बच्चों की सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

फतेहपुर। बारिश के बीच नदी, तालाब, नहर और अन्य जलाशयों में बढ़ते जलस्तर को देखते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *