Breaking News

हुसैनगंज पुलिस की कार्रवाई, दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी दबोचा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ हुसैनगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

हुसैनगंज थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 174/2026, धारा 85, 80(2), 123 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र स्व. रामनरायन लोधी, निवासी ग्राम रामपुर पिलही, थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त दहेज हत्या के अभियोग में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कुंवर प्रखर सिंह एवं रिजर्व आरक्षी संतोष यादव शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *