Breaking News

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का बढ़ाया मान, सम्मान समारोह में किया गया अभिनंदन

फतेहपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पनी तथा विपिन राज कॉन्वेंट स्कूल में शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह, लक्ष्मी सिंह तथा अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे।

सर्वप्रथम पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर उपस्थित अतिथियों ने माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया और उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के रविंद्र सिंह ने कहा कि विद्यालय की मजबूत कड़ी शिक्षक होता है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव विनोद गुप्ता ने कहा कि शिक्षक एक मजबूत स्तंभ है, जिसकी प्रेरणा से छात्रों का विकास होता है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण ने उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के कमल चंदोरा, चंद्र वर्मा, गायत्री परिवार की संरक्षिका लक्ष्मी सिंह, उपासना शरण, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिम्पल, आशीष मिश्रा, सर्वेश श्रीवास्तव, अब्दुल कुद्दूस, लीना श्रीवास्तव, जुबेरिया, प्रतिभा, शीबा खातून, प्रियंका श्रीवास्तव, विनिता खुरशुमा, रची गुप्ता, अंशुमान बिंदेश तिवारी, राजकुमार, रविकुमार और अजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *