Breaking News

अमेरिका का बड़ा दावा: पनडुब्बी से हमले में ईरान का युद्धपोत डूबा, 87 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप के रक्षा मंत्री का ऐलान

वॉशिंगटन: अमेरकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया है कि हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत को उनकी नेवी ने डुबोया है। बुधवार सुबह डूबे इस जहाज के बारे में बताते हुए हेगसेथ ने कि हमने पनडुब्बी से हमला करते हुए ईरानी वॉरशिप को डुबो दिया। इससे पहले पहले श्रीलंकाई नेवी ने बताया था कि ईरान का IRIS डेना हिंद महासागर में डूबा है, जिसके कुछ लोगों को उसने बचाया है। जहाज पर सवार लोगों में से 87 की मौत की पुष्टि हो गई है। हेगसेथ ने ईरान के खिलाफ हमले तेज करने का संकेत देते हुए कहा कि हम ईरान को कंट्रोल करेंगे और जल्द ही कंट्रोल करेंगे। हेगसेथ ने दावा किया कि ईरान ने प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप को मारने की कोशिश की। हालांकि प्रेसिडेंट ट्रंप की हत्या की कोशिश करने वाली यूनिट के लीडर को ही मार डाला गया।

जहाज में सवार 87 लोगों की मौत

अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने अपने बयान में कहा कि हिंद महासागर में ईरान के युद्धपोत को अमेरिका ने टॉरपीडो से हमला करके डुबोया है। समुद्री जहाज को तबाह करने के लिए पनडुब्बी से टॉरपीडो को दागा जाता है। जहाज के डूबने के बाद इसमें सवार 140 लोगों के लापता होने की बात सामने आई थी। इनमें से 87 की मौत हो गई है। अमेरिका की ओर से मरने वालों की संख्या पर कोई बात नहीं की गई है। पीट हेगसेथ ने युद्धपोत पर सबमरीन स्ट्राइक को कन्फर्म करते हुए इसे ईरान के खिलाफ जंग में अमेरिका की ग्लोबल पहुंच का सबूत बताया है। उन्होंने कहा कि उसको यह नहीं समझना चाहिए कि वह इंटरनेशनल पानी में सेफ है। दूसरे वर्ल्ड वॉर के बाद पहली बार अमेरिका ने टॉरपीडो से किसी जहाज को डुबोया है।

श्रीलंका की नेवी ने कई लोगों को बचाया

श्रीलंका ने बुधवार सुबह बताया था कि उसकी नेवी ने अपने समुद्र तट के पास एक ईरानी जहाज डूबने के बाद बचाव अभियान चलाया है। श्रीलंकाई अधिकारियों ने बताया कि ये जहाज हमारे तट के पास डूबने लगा तो इससे डिस्ट्रेस कॉल भेजा गया। इसके बाद श्रीलंका की नौसेना और वायुसेना ने रेस्कयू किया। श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने बताया कि ईरानी फ्रिगेट आइरिस डेना पर सवार लोगों को बचाने के लिए शिप और एयरक्राफ्ट भेजे गए।विजिथा हेराथ ने बताया कि 180 क्रू वाला फ्रिगेट गाले से करीब 40 नॉटिकल मील दूर था और उसमें 180 लोग सवार थे। श्रींलंका नेवी के स्पोक्सपर्सन ने 32 लोगों को बचाया। ईरान के जहाज परमौजूद ज्यादातर लोग पानी में समा गए।

About NW-Editor

Check Also

ईरान में अली खामेनेई के बाद कौन बनेगा सुप्रीम लीडर? 5 करीबी नामों पर चर्चा, बेटे को लेकर भी अटकलें

इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई को एयरस्ट्राइक में मार दिया. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *