Breaking News

चुनाव तैयारियों के बीच डीएम ने परखी ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की सुरक्षा

– सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और तीस दिन के बैकअप की हुई जांच
-ईवीएम-वीपीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण करतीं डीएम निधि गुप्ता वत्स।
फतेहपुर। आगामी चुनावों को देखते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक बाह्य सुरक्षा निरीक्षण किया। निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया और अधिकारियों को कैमरों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वेयर हाउस की निगरानी के लिए लगाए गए सभी 16 सीसीटीवी कैमरे पूरी तरह क्रियाशील पाए गए। साथ ही डीवीआर में उपलब्ध स्टोरेज क्षमता का भी अवलोकन किया गया, जिसमें तीस दिनों का बैकअप सुरक्षित मिला। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विनय पाण्डेय सहित जिला निर्वाचन कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में आस्था का सैलाब: 1100 से अधिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, गंगा-यमुना घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

फतेहपुर। जिले में दुर्गा पूजा के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *