Breaking News

अंतर्जनपदीय चोर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल

फतेहपुर। ललौली पुलिस और इंटेलीजेंस विंग ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में एक अभियुक्त शुभम पटेल उर्फ आशीष के बायें पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, दो खोखा कारतूस, एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस 12 बोर, एक मोटरसाइकिल और 1450 रुपये नगद बरामद किए गए हैं। इंटेलिजेंस विंग प्रभारी अरुण चतुर्वेदी ललौली थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह की संयुक्त टीमों द्वारा सोमवार रात्रि को ललौली से कोर्राकनक जाने वाली रोड पर चेकिंग की जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल से 2 व्यक्ति आते दिखाई दिये । पुलिस ने उन्हे रोकने का प्रयास किया गया तो संदिग्धो ने तेजी से गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। बालू के ढेर पर मो०सा० सहित फिसलकर गिर पड़े। घिरता हुआ देख पुलिस की तरफ लक्ष्य कर फायरिंग करने लगे। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने भी फायरिंग की जिसमें शुभम पटेल उर्फ आशीष निवासी खदरा थाना औंग पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जो थाना औंग का मजरिया शातिर अपराधी हिस्ट्रीशीटर है। वही दूसरे साथी अखिलेश कुमार यादव निवासी विसौली थाना बकेवर को पुलिस ने दौडा कर पकड़ लिया । अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमे दर्ज हैं।

About NW-Editor

Check Also

प्रेम प्रसंग में शादी से इनकार बना वजह, 19 वर्षीय युवक ने नलकूप में फांसी लगाकर दी जान

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर में गांव के बाहर जंगल में नलकूप पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *