Breaking News

महिला महाविद्यालय में पृथ्वी दिवस पर वृक्षारोपण व प्रतियोगिता का आयोजन

फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम और पृथ्वी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय में एक वृहद वृक्षारोपण और पर्यावरणीय जागरूकता संबंधी स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय संविधान और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो. गुलशन सक्सेना द्वारा माँ सरस्वती और डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। प्रो. सक्सेना ने अपने उद्बोधन में डॉ. आंबेडकर के जीवन संघर्ष और संविधान में निहित सामाजिक समानता एवं न्याय के आदर्शों पर प्रकाश डाला। वनस्पति विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश सिंह ने भारतीय संविधान की 12 अनुसूचियों पर गहन चर्चा की और संविधान के अनुच्छेदों एवं अनुसूचियों का आदर्श अनुपालन करने के लिए प्रोत्साहित किया। बी.एससी द्वितीय वर्ष की छात्रा रिफ़ात जहां ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक दायित्व पर प्रेरक भाषण दिया। संविधान आधारित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बुशरा फातिमा, द्वितीय स्थान रौशनी, तृतीय स्थान काजल देवी, साइमा रईस और कृति सिंह ने प्राप्त किया। वही पर्यावरणीय संरक्षण विषयक स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शगूफ़ी शैख़, द्वितीय स्थान सदफ बानो और सुष्मिता सिंह, तृतीय स्थान अंशिका पटेल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में, पृथ्वी दिवस 2025 के अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों ने 50 पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण के लिए संकल्प लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सुवातावरण और जैवविविधता को प्रोत्साहन देना था। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुष्का सोनकर ने किया और डॉ. मधुलिका श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे।

About NW-Editor

Check Also

151 कलश शोभा यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ

  किशनपुर, फतेहपुर। विजयीपुर विकास खंड क्षेत्र के भखरना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *