निर्वाचन आयोग की बढ़ी समय सीमा का करें सदुपयोग: अन्नू

– जहानाबाद विधानसभा के सभी मंडलों में हुई एसआरआई समीक्षा बैठक
– बैठक में भाग लेते भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव व अन्य।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने मंगलवार को जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा की। बैठकों में जिलाध्यक्ष ने मंडल पदाधिकारियों व शक्ति केंद्र सह उपस्थित संयोजकों से अब तक की बूथों के पूर्ण व अपूर्ण कार्य प्रतिशत पर चर्चा की। कमजोर बूथों में मंडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने बैठकों में सम्बोधित करते हुए कहा कि समय पूरा होने से पहले ही कार्य पूर्ण करें। श्री श्रीवास्तव द्वारा स्वयं ही सभी मंडलों के कई बूथों पर जाकर काम कैसे और किस गति से आगे बढ़ रहा है परखा गया। अमौली मंडल के बूथ संख्या में बीएलओ आंगनबाड़ी कार्यकत्री सविता देवी से भी जानकारी ली गई। जहां बीएलओ ने बताया कि हमारे बूथ पर 695 वोटर है सभी फार्म वितरित हो गयें हैं वहीं 665 फार्म की वापसी भी हो गई है। कार्य की सफलता से प्रसन्न भाजपा जिलाध्यक्ष सहित उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों द्वारा ताली बजाकर बीएलओ का स्वागत किया गया। समीक्षा बैठक में रमाकांत त्रिपाठी, बैजनाथ वर्मा, मनोज मिश्रा मनु, रेखा मिश्रा, शैलेन्द्र सिंह, लाल सिंह सूर्यवंशी, रामभक्त वर्मा, साहब सिंह, आशुतोष अग्निहोत्री, नितिन ओमर, संतोष गुप्ता, रोहन श्रीवास्तव, सुतीक्षण सिंह, जयन्ती वर्मा, मधुराज विश्वकर्मा, पवन मिश्रा, अरुण शुक्ला सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाल वाटिका को सुदृढ़ बनाने के दिए टिप्स

– बच्चों को माला पहनाकर स्वागत करते अधिकारी। फतेहपुर। ब्लाक संसाधन केंद्र शाह बहुआ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *