Breaking News

रेडक्रास चेयरमैन ने दिया सीपीआर प्रशिक्षण

– छात्रों को सीपीआर प्रशिक्षण देते रेडक्रास चेयरमैन डा. अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने सीपीआर प्रशिक्षण जागरूकता अभियान विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में चलाया। डॉ अनुराग ने बताया कि सीपीआर को हम कार्डियक पल्मोनरी रिसससिटेशन कहा जाता है और जब किसी व्यक्ति की अचानक से हृदय गति रुक जाती है तो हम उसे सीपीआर देकर बचा सकते हैं। एक वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को 30 बार दबाव व दो बार मुंह से सांस देते रहना है। अनवरत जब तक हृदय धड़कना शुरू न कर दें। साथ ही डॉ अनुराग ने बताया कि एक वर्ष से कम उम्र के बच्चे को सीपीआर देने में 15 बार दबाना व 2 बार मुंह से सांस देना है। इस प्रक्रिया से हम किसी व्यक्ति की जान बचा सकते है। इस अवसर पर प्रबन्धक राजेश यादव, प्रधानाचार्य प्रशांत, प्रमुख सहयोगी प्रेमचंद्र मौर्य आजीवन सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

जल जीवन मिशन से बदली गांवों की तस्वीर, महिलाओं को मिली राहत

– नल से जल लेते स्कूली बच्चे। फतेहपुर। जनपद में संचालित जल जीवन मिशन योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *