Breaking News

बोलेरो से टक्कर के बाद बेकाबू हुआ ट्रैक्टर, पहिए के नीचे दबकर युवक की मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर गांव के समीप बुधवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित हो जाने से उसमें सवार 27 वर्षीय मजदूर अनुज पासवान की ट्रॉली के पहिए के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के खाड़े देवर गांव निवासी राम भरोसे पासवान का पुत्र अनुज पासवान मजदूरी करता था। बुधवार रात वह हसनापुर गांव निवासी बड़कू बाजपेई के ट्रैक्टर पर बैठकर अपने साथियों के साथ जोनिहां की ओर जा रहा था। इसी दौरान शहबाजपुर गांव के समीप ट्रैक्टर की एक बोलेरो गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर से बोलेरो एक तरफ क्षतिग्रस्त हो गई।

बताया जाता है कि बोलेरो से टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक घबराकर ट्रैक्टर लेकर जोनिहां चौराहे से होते हुए हसनापुर गांव की ओर भागने लगा। बोलेरो चालक भी ट्रैक्टर का पीछा कर रहा था। इसी दौरान हसनापुर गांव के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और उस पर बैठा अनुज नीचे गिरकर ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। गंभीर रूप से घायल अनुज को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई महेश और दूसरे भाई विपिन हैं। अनुज की चार बहनें भी हैं। हादसे की खबर मिलते ही मां ननकी देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घर में मातम पसरा हुआ है।

About NW-Editor

Check Also

खागा में बंदरों के आतंक से सहमे लोग, बाजार से स्कूल तक बढ़ी परेशानी

खागा, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तहसील परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *