Breaking News

सुदनपुर में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन, 1456 मवेशियों की हुई जांच और उपचार

खागा, फतेहपुर। राजकीय पशु चिकित्सालय खखरेरू की ओर से शिवपुरी न्याय पंचायत के सुदनपुर गांव में आयोजित पशु आरोग्य मेले में 1,456 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बुधवार को आयोजित एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर में ग्राम प्रधान प्रेमचंद की अध्यक्षता में क्षेत्रीय पशुपालकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मेले का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान पशु चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों की टीम ने कुल 1,456 पशुओं की स्वास्थ्य जांच की। इनमें 312 बड़े पशु और 1,144 छोटे पशु शामिल रहे। पशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मौके पर ही 16 पशुओं का बंध्याकरण, 24 पशुओं का गर्भ परीक्षण तथा छह पशुओं का सामान्य उपचार किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को पशुओं की देखभाल, खानपान और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए गए।

पशुपालकों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन से जुड़े लोगों को अपने मवेशियों की देखभाल और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान कराने में काफी मदद मिलती है।

खखरेरू पशु चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि शिविर के आयोजन की सूचना आसपास के क्षेत्रों के पशुपालकों को पहले ही दे दी गई थी। इसके चलते बड़ी संख्या में पशुपालक अपने पशुओं को लेकर शिविर में पहुंचे।

शिविर में डॉ. रमेश चंद्र और डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया। इस अवसर पर पशुधन प्रसार कार्यकर्ता अमित सिंह, नीरज कुमार, धीरू कुमार, सत्यदेव पाल, विजय भान सिंह, राजेश कुमार, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

दीपावली से पहले जरूरतमंदों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान, डॉ. अनुराग ने बांटी खुशियां

फतेहपुर। सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों का संदेश देते हैं। मानवता ही सबसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *