Breaking News

महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जगाई जागरूकता की अलख, गरीब बस्ती में बांटे एक हजार दीपक और मिठाइयां

फतेहपुर। नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव बन सकते हैं। इसी संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) समिति के तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव के संरक्षण में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों, पर्यावरण संरक्षण और सुरक्षित दीपावली मनाने के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में दंत चिकित्सक डॉ. अलका ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशे का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। तंबाकू एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से टीबी, कैंसर, अस्थमा और मानसिक तनाव जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने छात्राओं से स्वयं नशे से दूर रहने और समाज में भी इसके खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं का स्वस्थ और नशामुक्त होना बेहद जरूरी है।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्धि श्रीवास्तव, जीतन, फरियार उमर और श्रुति की टीम ने नशामुक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। बीए द्वितीय वर्ष की छात्राओं अनन्या और शशिबाला ने नशामुक्ति पर आधारित दोहे प्रस्तुत किए, जबकि छात्रा कोपल ने बघेली लोकगीत के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों को भावपूर्ण अंदाज में प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्राओं ने मलिन बस्ती गढ़ीवा गांव में जनसेवा की अनूठी पहल करते हुए करीब एक हजार दीपक और मिठाइयों का वितरण किया। इस दौरान छात्राओं ने नशामुक्त समाज और स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, ग्राहकों के इंतजार में सजे प्रतिष्ठान; सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी। धनतेरस का पर्व जिले में आज हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *