Breaking News

दीपावली से पहले जरूरतमंदों के चेहरों पर खिलाई मुस्कान, डॉ. अनुराग ने बांटी खुशियां

फतेहपुर। सभी त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशियों का संदेश देते हैं। मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है और देश में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति भारतीय है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में दीपावली पर्व से पहले जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटी गईं।

समाजसेवी एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य तथा फतेहपुर चेयरमैन डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने राधानगर, बक्सपुर और थरियांव पहुंचकर 19 जरूरतमंदों, दिव्यांगों, बुजुर्गों और निराश्रित महिलाओं को लईया, गट्टा, पट्टी, मिठाई और मोमबत्तियां वितरित कीं।

इस अवसर पर डॉ. अनुराग ने कहा कि सभी त्योहार एकता और खुशियों का संदेश देते हैं। धर्म और जाति के संकीर्ण विचारों से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखना चाहिए। छोटे-छोटे प्रयासों से जरूरतमंदों के जीवन में भी खुशियों की मिठास घोली जा सकती है। इसी उद्देश्य से दीपावली से पहले जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने का प्रयास किया गया।

इस मौके पर सभासद अरुण यादव, राजोल सेन, प्रमुख सहयोगी सुरेश कुमार श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

धनतेरस की खरीदारी के लिए बाजारों में बढ़ी रौनक, ग्राहकों के इंतजार में सजे प्रतिष्ठान; सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी। धनतेरस का पर्व जिले में आज हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *