Breaking News

फतेहपुर के युवाओं को नौकरी पाने का मौका, 13 नवंबर को 15 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

फतेहपुर। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 13 नवंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित यह मेला सुबह 10 बजे से पंडित सूर्यपाल रामशंकर राममूरत पांडेय निष्पक्ष देव विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, गुरसंडी, खागा में लगाया जाएगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में प्रदेश एवं जनपद स्तर की 15 से अधिक प्रतिष्ठित निजी कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इन कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया जाएगा। साक्षात्कार के आधार पर योग्य अभ्यर्थियों का निजी क्षेत्र में नौकरी के लिए चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का सेवायोजन विभाग के रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। पंजीकरण एवं रोजगार मेले से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय के दूरभाष नंबर 05180-298602 पर संपर्क कर सकते हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *