Breaking News

खागा में बंदरों के आतंक से सहमे लोग, बाजार से स्कूल तक बढ़ी परेशानी

खागा, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तहसील परिसर के मुख्य गेट के पास दो दिन पहले एक बंदर के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद बंदरों का झुंड आक्रामक हो गया है। तहसील परिसर से लेकर बस स्टैंड, सब्जी मंडी और मुख्य बाजार तक बंदरों के उत्पात से लोगों में दहशत का माहौल है। हालात यह हैं कि बंदर राहगीरों पर झपट्टा मार रहे हैं और महिलाओं व बच्चों को दौड़ा रहे हैं। इन घटनाओं के चलते बाजार में भी भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, बंदरों का झुंड सुबह से ही तहसील परिसर और आसपास के इलाकों में घूमता रहता है। बंदर दुकानों से सामान उठाकर ले जाते हैं और छतों पर बैठकर लोगों को डराते हैं। कई बार राह चलते लोगों पर हमला करने का प्रयास भी करते हैं। दो दिन पहले बंदर के बच्चे की मौत के बाद मादा बंदर समेत पूरा झुंड उसी स्थान के आसपास मंडरा रहा है और वहां से गुजरने वाले लोगों पर झपट्टा मार रहा है।

बंदरों के बढ़ते आतंक से दुकानदारों में भी भय बना हुआ है। वहीं, स्कूली बच्चों और महिलाओं को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और तहसील प्रशासन से बंदरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो बंदरों के हमले से कोई गंभीर हादसा हो सकता है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर के युवाओं को नौकरी पाने का मौका, 13 नवंबर को 15 से अधिक कंपनियां करेंगी भर्ती

फतेहपुर। बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *