Breaking News

कानपुर हाईवे पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल

फतेहपुर। कानपुर नगर के चकेरी थाना क्षेत्र के समीप नेशनल हाईवे-2 पर बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, मलवां थाना क्षेत्र के कुटिया गांव निवासी प्रहलाद का 55 वर्षीय पुत्र बीरेंद्र सिंह अपने रिश्तेदार पंकज पुत्र धनपत निवासी डीघ, थाना बिंदकी के साथ बाइक से कानपुर जा रहे थे। तभी चकेरी के समीप एनएच-2 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की जिंदगी खत्म; परिवारों में मचा कोहराम

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बहराइच कोल्ड स्टोर के सामने हुए भीषण सड़क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *