Breaking News

ससुराल में अचानक बिगड़ी 45 वर्षीय व्यक्ति की तबीयत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

फतेहपुर। जहानाबाद कस्बे में अपनी ससुराल आए 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कानपुर नगर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के महू गांव निवासी रामलाल का पुत्र विद्यसागर अपनी ससुराल जहानाबाद कस्बे आया हुआ था। इसी दौरान अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

About NW-Editor

Check Also

खागा में बंदरों के आतंक से सहमे लोग, बाजार से स्कूल तक बढ़ी परेशानी

खागा, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। तहसील परिसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *