Breaking News

बांदा जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा पर उठे सवाल, मरीज के परिजनों ने डीएम से मांगी मदद

बांदा। न्यूज़ वाणी ब्यूरो। जिले के जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में इलाज को लेकर लापरवाही का आरोप सामने आया है। कमासिन थाना क्षेत्र की रहने वाली पुष्पांजलि मिश्रा ने अपने पिता के नियमित डायलिसिस में आ रही बाधाओं को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने प्रशासन से हस्तक्षेप कर जल्द उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है।

पुष्पांजलि मिश्रा के अनुसार, उनके पिता बद्री प्रसाद मिश्र निवासी ग्राम कमासिन पिछले चार वर्षों से जिला अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में नियमित रूप से डायलिसिस करा रहे हैं। आरोप है कि बीते कई दिनों से सेंटर के कर्मचारी और संबंधित अधिकारी बिना कोई स्पष्ट कारण बताए उनका डायलिसिस नहीं कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि बीते शुक्रवार से उन्हें लगातार इधर-उधर भेजा जा रहा है, लेकिन उपचार की व्यवस्था नहीं हो पा रही है।

परिजनों ने बताया कि नियमित डायलिसिस नहीं होने के कारण मरीज की तबीयत लगातार बिगड़ रही है। ऐसे में परिवार के सामने गंभीर परेशानी खड़ी हो गई है। पुष्पांजलि ने सेंटर के कर्मचारियों के व्यवहार पर भी नाराजगी जताते हुए आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की जा रही है।

पिता की बिगड़ती सेहत और इलाज में हो रही देरी से परेशान पुष्पांजलि मिश्रा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि उनके पिता का नियमित डायलिसिस सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उन्हें समय पर उपचार मिल सके और किसी गंभीर स्थिति से बचाया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से फिर जुड़ा परिवार, आपसी विवाद भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। पारिवारिक रिश्तों को टूटने से बचाने और आपसी विवादों का समाधान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *