Breaking News

विकसित भारत युवा संवाद – नो योर वोट कार्यक्रम संपन्न, 150 युवाओं ने लिया मतदान व विकसित भारत 2047 का संकल्प

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। मेरा युवा भारत, बांदा एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विकसित भारत युवा संवाद – नो योर वोट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा भाजपा राम प्रसाद सोनी रहे। अध्यक्षता महाविद्यालय की एनएसएस नोडल प्रभारी डॉ. माया वर्मा ने की। संचालन मेरा युवा भारत स्वयंसेविका अदिति मिश्रा ने किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि राम प्रसाद सोनी ने कहा कि आज मेरा भारत के प्रयासों से जो युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ है, वह आने वाली युवा पीढ़ी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक मजबूत कदम है। युवाओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक होना होगा, क्योंकि युवा ही विकसित भारत के असली निर्माता हैं।

कार्यक्रम में युवाओं ने अपना वोट जानें विषय पर संवाद किया। उन्हें वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने, मतदान प्रक्रिया एवं अपने अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम समापन पर जिला युवा अधिकारी श्रेयांश राय ने सभी अतिथियों एवं युवाओं का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। इस दौरान कार्यालय सहायक मान सिंह, पूर्व एमटीएस रवि अवस्थी एवं मेरा युवा भारत के स्वयंसेवक हर्ष नामदेव, जय, पीयूष, अंकित, स्वतंत्र उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा जिला अस्पताल में डायलिसिस सेवा पर उठे सवाल, मरीज के परिजनों ने डीएम से मांगी मदद

बांदा। न्यूज़ वाणी ब्यूरो। जिले के जिला अस्पताल स्थित डायलिसिस सेंटर में इलाज को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *