Breaking News

परीक्षा देने गए छात्र पर कटर से हमला, दो आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल हथियार किया बरामद

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा।  पैलानी थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक छात्र पर कटर से हमला कर उसे घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया कटर भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को खप्टिहाकला गांव निवासी रामबाबू ने थाना पैलानी में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका भाई रणछोड़दास इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गया था। इसी दौरान गांव के ही शिवम और प्रयांशु ने पुरानी आपसी रंजिश को लेकर उसके साथ मारपीट की और कटर से हमला कर उसे घायल कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पैलानी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद आरोपियों शिवम और प्रयांशु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त कटर बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र दीपू और प्रयांशु पुत्र राजू, निवासी ग्राम खप्टिहाकला, थाना पैलानी, जनपद बांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

इस मामले में थाना पैलानी में मुकदमा अपराध संख्या 234/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109 और 352 में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र सिंह और हेड कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

रोजगार मेले में 800 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा, 573 का हुआ चयन

बांदा। न्यूज़ वाणी। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *