Breaking News

एंटीकरप्शन की टीम ने जेई व संविदाकर्मी को घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा

बांदा। विद्युत विभाग के जेई व संविदाकर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों एंटीकरप्शन की टीम पकड़ लिया है।
किसान के ट्यूबवेल में बिजली का कनेक्शन कराने नाम पर उपभोक्ताओं से घूस लेना विद्युत विभाग के जेई और संविदाकर्मी को उस समय भारी पड़ गया जब पीड़ित किसान की शिकायती पर पहुंची एंटी करप्शन की टीम ने उसे किसान से घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जसपुरा क्षेत्र के रहने वाले एक किसान हनीफ खां पुत्र नबी मोहम्मद को अपने ट्यूबवेल में विद्युत का कनेक्शन लेना था। उसने उसके लिए सारी विभागीय प्रक्रिया को पूरा भी कर लिया था लेकिन बिना घूस लिए जेई कनेक्शन देने को ही तैयार नहीं था। किसान को कनेक्शन देने के एवज में विद्युत विभाग के जेई रविन्द्र कुमार व संविदाकर्मी आलोक मिश्रा ने 16 हजार रूपये घूस लेने के बाद ही कनेक्शन देने की बात कही। इस पर किसान राजी हो गया और किसान गोपनीय तरीके से सारे मामले की शिकायत एंटी करप्शन की टीम से कर दी जिस पर एंटी करप्शन की टीम ने जेई को किसान से रिश्वत के तौर पर 16 हजार रूपये की घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। जेई के साथ संविदा कर्मी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को कोतवाली नगर लाया गया है।

About NW-Editor

Check Also

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार जीजा साली की हुई मौत

  बांदा। रविवार को तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साली की दर्दनाक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *