Breaking News

खुद पर 50 लाख की रिश्वत का आरोप साबित होने पर जिलाध्यक्ष ने पार्टी में फैले भ्रष्टाचार की खोली पोल

-पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर की आरोपों की बौछार
-आरोपों के बाद पार्टी में दिखने लगी गुटबाजी

नफीस जाफरी
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल पर बांदा जनपद के रहने वाले एवं युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी रहे अजीत गुप्ता द्वारा आयोग में पद दिलाने के नाम पर 50 लाख रूपये की रिश्वत लिये जाने के आरोपों की जांच में दोषी पाये जाने पर जिलाध्यक्ष बौखला उठे हैं। आरोपों की पुष्टि होते ही शुक्रवार को आनन-फानन में बुलाई गई प्रेस कान्फ्रेस में उन्होने पार्टी में व्याप्त भ्रष्ष्टाचार की परतें खोलकर रख दीं। उन्होने संगठन, सरकार तथा जिले के प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने आरोप साबित होने पर कहा कि उनके साथ सत्ता विरोधियों के साथ- साथ सनातन के विरोध में एकजुट हुए भू-माफियाओं ने शड़यंत्र रचा है। पार्टी नेताओं के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति पर 300 बीघा जमीन, आधा सैकड़ा डम्पर तथा मोरंग खदानो से लाखों रूपये की वसूली सहित भ्रष्टाचार के तमाम आरोप लगाये हैं। इतना ही नही उन्होने पार्टी के ही एक पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा तथा अन्य पदाधिकारियों पर भी भू-माफियाओं को संरक्षण देते हुए बसाने का आरोप मढ़ा है। कुल मिलाकर जिलाध्यक्ष के आरोपों के बाद संगठन में छिपी हुई गुटबाजी खुलकर सामने आ चुकी है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस तरह के भ्रष्टाचार की शिकायत संगठन व सरकार से उनके द्वारा की गई थी जिसकी जांच जिला प्रशासन को सौपीं गई थी। लेकिन ऐसे भ्रष्टाचारियों को जहां सरकार के कुछ लोगो का इन्हें संरक्षण मिला वही जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी द्वारा ही जांच न करके आरोपों की शिकायत को दबा दिया गया। जिलाध्यक्ष द्वारा लगाये गये इन आरोपों को विपक्ष ने हथियार बना लिया है और मोदी व योगी द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त नारे को जुमला बताते थक नही रहे हैं। विपक्ष का कहना है कि भाजपा का जिलाध्यक्ष का बयान भ्रष्टाचार मुक्त नारे पर जोरदार तमाचा है।

About NW-Editor

Check Also

पच्चीस हजार का इनामी हत्यारोपी पत्नी समेत गिरफ्तार

– मलवां पुलिस को मिली बड़ी सफलता – पुलिस टीम की गिरफ्त में इनामी हत्यारोपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *