Breaking News

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक (राजेश सिंह चौहान) के तत्वावधान में किसान पंचायत का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा ब्लॉक अध्यक्ष नर सिंह यादव व संचालन मीडिया प्रभारी सुनील गौतम ने किया। वहीं गांव निवासी शिव बाबू ने कार्यक्र का आयोजन किया।
किसान पंचायत में सैकड़ों की तादात में किसान मौजूद रहे।

वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान किसान पंचायत में जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क, पानी, सिंचाई, नहरों की सफाई, खाद-बीज की उपलब्धता, फसलों का उचित मूल्य और किसानों को समय पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना संगठन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। वहीं श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन का दायरा बढ़ाने व मजबूत करने में जिला संगठन मंत्री डॉक्टर लल्लन व तहसील उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद की अहम भूमिका है और उम्मीद है कि इसी तरह ईमानदारी के साथ किसानों की समस्याओं को उठाते रहेंगे।

वहीं जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली और पानी नहीं मिलने से खेती प्रभावित होती है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की स्थिति में सुधार किया जाना जरूरी है। वहीं कई गांवों में खराब और जर्जर सड़कों के कारण किसानों को खेतों से उपज मंडी तक ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने संबंधित विभागों से ग्रामीण सड़कों की मरम्मत और जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की।

इस दौरान पंचायत में जिला संगठन मंत्री डॉक्टर लल्लन, खागा तहसील उपाध्यक्ष मुस्ताक अहमद, जुबैर अहमद, अर्जुन सिंह यादव, सरताज खान, शिव बाबू पांडेय, मोती लाल यादव, सुनील सिंह पाल, त्रिभुवन नाथ शुक्ला सहित सैकड़ों की तादात में किसान मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में परिजनों की डांट से नाराज किशोरी ने निगला जहरीला पदार्थ, जिला अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शाखा में बुधवार की दोपहर परिजनों की डांट से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *