Breaking News

अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मी, भावुक माहौल में दी गई ससम्मान विदाई; लिस लाइन में आयोजित हुआ विदाई समारोह

महोबा। उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा में अपनी अधिवर्षता आयु (सेवाकाल) पूरी कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों के लिए बुधवार को पुलिस लाइन महोबा में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों को सम्मानित कर भावभरी विदाई दी।
समारोह के दौरान एएसपी वंदना सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड ने सेवानिवृत्त होने वाले निरीक्षक अरविंद सिंह गौर और उपनिरीक्षक बालकृष्ण तिवारी (दोनों पुलिस लाइन महोबा) को उनके परिजनों की मौजूदगी में शॉल, स्मृति चिह्न, उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए।
अधिकारियों ने दोनों पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पूरे सेवाकाल में दी गई सराहनीय सेवाओं को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की। साथ ही उनके सुखमय, स्वास्थ्यवर्धक जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर रविकांत गोंड, प्रतिसार निरीक्षक रवींद्र मलिक सहित जनपद पुलिस के अन्य अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने दोनों पुलिसकर्मियों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए उन्हें ससम्मान विदा किया।

About NW-Editor

Check Also

डीएम ने एआरटीओ दफ्तर की व्यवस्थाएं परखीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी: आवेदकों को न लगाने पड़ें बेवजह चक्कर, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की ताकीद

  महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बुधवार को जिले के उप संभागीय परिवाहन कार्यालय का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *