Breaking News

बांदा में बैंकों और एटीएम की सुरक्षा को लेकर पुलिस का सघन चेकिंग अभियान

बांदा। जनपद में बैंक, एटीएम और वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पुलिस ने सोमवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने बैंक शाखाओं, एटीएम और उनके आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की जांच की। अभियान का उद्देश्य बैंक परिसरों में लूट, चोरी, छिनैती और टप्पेबाजी जैसी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाना तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा राजेश एस. के आदेश पर पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों, आपातकालीन अलार्म सिस्टम, अग्निशामक यंत्रों और आपातकालीन निकास मार्गों की स्थिति का जायजा लिया। बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों को सभी सुरक्षा उपकरण दुरुस्त रखने तथा सीसीटीवी कैमरों को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही बैंक सुरक्षा कर्मियों को ग्राहकों के वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़ा कराने के लिए कहा गया, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और वाहन चोरी की घटनाओं को रोका जा सके।

पुलिस टीमों ने बैंक और एटीएम के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे व्यक्तियों तथा खड़े वाहनों की जांच की। संदिग्ध पाए गए लोगों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया गया। पुलिस ने लोगों को अनावश्यक रूप से बैंक परिसर के आसपास रुकने से बचने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा और वित्तीय संस्थानों में सुरक्षित माहौल बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *