Breaking News

भाजपा 22 नवम्बर से चलाएगी मतदाता जोड़ो अभियान; एस आई आर में छूटे मतदाताओं को जोड़ने का सुनहरा अवसर

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 नवंबर से जिले में विशेष मतदाता जोड़ो अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान छूटे हुए लोगों को चिन्हित कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा। अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला प्रभारी संत बिलास शिवहरे ने कहा कि निर्वाचन आयोग की ओर से 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान करेंगे, जिनका नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है। महिलाओं और युवाओं को विशेष प्राथमिकता देते हुए उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने का काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह अभियान बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे। अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए विधानसभा स्तर पर भी बैठकें आयोजित की जाएंगी।

जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि जिले में ऐसे अनेक लोग हैं, जो विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। ऐसे पात्र लोगों को चिन्हित कर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में वर्ष 2022 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाना है।

अभियान की तैयारियों को लेकर 19 नवंबर को तिंदवारी और बबेरू विधानसभा क्षेत्रों में तथा 21 नवंबर को बांदा और नरैनी विधानसभा क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

कार्यशाला में विधानसभा प्रभारी अवधेश गुप्ता, चक्रपाणी त्रिपाठी, राजकुमार शुक्ला, जिला मतदाता सूची प्रमुख उत्तम सक्सेना, दुर्गा चौरसिया, राकेश गुप्ता, आनंदी साहू, निखिल सक्सेना, सुधीर कुशवाहा, राजभवन उपाध्याय, वंदना गुप्ता, निर्मला गौतम, रीता गुप्ता, पंकज रैकवार, अंकित पांडेय, दीपक राजपूत सहित सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत, जागरूकता रैली के जरिए दिया सुरक्षित सफर का संदेश

न्यूज़ वाणी ब्यूरो, बांदा। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *