Breaking News

चिल्ला थाने की कमान संभालते ही नए प्रभारी ने जताया अपराध मुक्त क्षेत्र बनाने का संकल्प

न्यूज़ वाणी ब्यूरो चिल्ला, बांदा। चिल्ला थाने के नवागत थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद क्षेत्र के पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने कहा कि चिल्ला थाना क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि थाने में दलालों और बिचौलियों के लिए कोई जगह नहीं होगी। आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने क्षेत्र के लोगों से पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

इस अवसर पर उपनिरीक्षक एवं हल्का प्रभारी संतोष कुमार, पत्रकार मोहम्मद यासिर, मोहम्मद अनस, अनुपम गुप्ता, अनिल गोस्वामी, अंसार अहमद, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामकिशुन निषाद, सुहैल फारूकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित निगम, ठेकेदार दिलीप कुमार लखेर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *