Breaking News

थाना बदौसा पुलिस ने यात्री के खोए हुए बैग को सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को सौंपा

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। थाना बदौसा पुलिस ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस में छूटे एक यात्री के बैग को सकुशल बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया। बैग वापस मिलने पर यात्री ने बांदा पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, 15 नवंबर 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से सूचना मिली कि भरखरी निवासी कामता सिंह कानपुर से मानिकपुर जा रही बस से बदौसा की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान उनका बैग बस में ही छूट गया था। बैग में सांस संबंधी दवाइयां, कपड़े और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में थाना बदौसा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिसकर्मियों ने यात्री से संपर्क कर बस के संबंध में जानकारी जुटाई और बस के कंडक्टर से बातचीत की। इसके बाद यात्री और कंडक्टर के बीच समन्वय स्थापित कराया गया, जिससे खोए हुए बैग का पता चल सका।

पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई और समन्वय के बाद 16 नवंबर 2026 को बैग उसके स्वामी कामता सिंह को सकुशल सौंप दिया। अपना सामान वापस मिलने पर यात्री ने पुलिस की सक्रियता और सहयोग की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया।

बैग बरामद करने वाली पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष बदौसा राजेश मौर्य, उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, कांस्टेबल उत्कर्ष शुक्ला और कांस्टेबल मिथलेश शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

बांदा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

न्यूज़ वाणी ब्यूरो बांदा। शहर के रामलीला मैदान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *