Breaking News

शार्ट सर्किट से पशुवाड़े में लगी भीषण आग, 13 बकरियां व एक पड़वा जिंदा जले, ग्रामीणों ने पंप से बुझाई आग

महोबा। कस्बा पनवाड़ी के मोहल्ला सुभाषनगर में बुधवार की सुबह एक पशुवाड़े में शार्ट सर्कित के चलते आग लगने से हडकंप मच गया। आग की लपटों को देख पीड़ित ने शोर शराबा मचाकर मुहाल वासियों को एकत्र हुए और पास लगे सवमर्सिबल पंप से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पशुवाड़े में बड़ी 13 बकरियां और एक पडवा जिंदा जल गए। पीड़ित ने आगजनी से हुए नुकसान की प्रशासन से मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी शौकत मंसूरी ने बताया कि बुधवार की सुबह चार बजे वह घर पर सो रहा था, तभी पशुवाडे में बंधी बकरियां व अन्य जानवरों का शोर सुनाई दिया और पशुवाड़े पर पहंुचा तो अंदर से धुआं निकल रहा था। आनन फानन जैसे ही उसने पशुवाड़े का दरवाजा खोला तो चारो तरफ आग की लपट नजर आने लगी। बताया कि उसने चीखने चिल्लानस शुरू किया तो पडोसी एकत्र हो गए और आसपास के मकानों में रह रहे लोग अपने अपने घरों से निकले जिससे हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और फायर बिग्रेड विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों ने पास लगे सवमर्सिबल पंप से बल्टी व अन्य बर्तन और पाइप के सहारे बड़ी मशक्कत कके बाद आग पर काबू पाया। पीडित ने बताया कि इस अग्निकांड से उसकी 13 बकरी और एक पड़बे की आग की भेंट चढ़ने से मौत हो गई, जिससे उसके परिवार के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीण ने प्रशासन से इस आगजनी से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। लेखपाल बृजेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है और मौके का निरीक्षण कर रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जाएगी। उन्होंने पीडित को नियमानुसार मुआवजे का आश्वासन दिया है।

About NW-Editor

Check Also

डीएम ने एआरटीओ दफ्तर की व्यवस्थाएं परखीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी: आवेदकों को न लगाने पड़ें बेवजह चक्कर, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की ताकीद

  महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बुधवार को जिले के उप संभागीय परिवाहन कार्यालय का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *