Breaking News

डीएम ने एआरटीओ दफ्तर की व्यवस्थाएं परखीं, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी: आवेदकों को न लगाने पड़ें बेवजह चक्कर, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के साथ साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की ताकीद

 

महोबा। जिलाधिकारी प्रभास कुमार ने बुधवार को जिले के उप संभागीय परिवाहन कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान डीएम ने कार्यालय परिसर, विभिन्न पटल, अभिलेखों के रखरखाव, कर्मचारियों की उपस्थिति के अलावा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाए जाने के निर्देश दिए।
एआटीओ कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों से कार्यालय में आने वाले आवेदकों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि आमजन को वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, परमिट सहित परिवहन विभाग से संबंधित सेवाओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें। निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदनों का समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कार्यालय में रखे अभिलेखों एवं पत्रावलियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित ढंग से रखने के निर्देश दिए, जिससे आवश्यकता पड़ने पर संबंधित अभिलेख आसानी से उपलब्ध हो सकें। डीएम ने कार्यालय के विभिन्न पटल पर लंबित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उन्होंने समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कार्यालय परिसर में साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और कार्यालय में आने वाले नागरिकों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध जाने के साथ ही पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसामान्य को बेहतर एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। जिलाधिकारी ने परिवहन नियमों के अनुपालन, सड़क सुरक्षा और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही नियमों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित कराया जाए। निरीक्षण के दौरान एआरटीओ सहित परिवहन विभाग के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्रभारी जनपद न्यायाधीश ने किया जिला उपकारागार का औचक निरीक्षण, बंदियों का जाना हाल-चाल;  बैरकों, रसोई व अस्पताल का जायजा लेकर महिला बंदियों को बांटे चश्मे व किट

महोबा। प्रभारी जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष ध्रुवराय ने पुलिस अधिकारियों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *