अनुराग ठाकुर ने किया दावा, तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार, चार सौ से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा

नई दिल्ली: सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा किया है। उन्होंने कहा, आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी 400 से ज्यादा सीटें जीतेंगी।  ठाकुर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर व्यापक चर्चा की और उन्हें 12 जनवरी को नासिक में होने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह के लिए आमंत्रित किया।

केंद्रीय मंत्री ने साउथ सेंट्रल मुंबई के माहिम इलाके में विकसित भारत संकल्प यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने वाले वाहनों को हर झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में मुंबई की चारों लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने के लिए मुंबई के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं संग कई बैठकें भी कीं। ठाकुर ने कहा, मुंबई भी मोदी जी के इस विजय अभियान में जीत का छक्का लगा कर सभी सीटें जीतने की पूरी तैयारी में है।

अनुराग ने कहा, भारत अमृतकाल से स्वर्णकाल में प्रवेश कर रहा है। साथ ही कहा कि देश आज कई क्षेत्रों में तेजी से तरक्की कर रहा है और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ठाणे में 38वें रामभाऊ म्हलगी व्याख्यानमाला में ठाकुर ने कहा, हम सभी धर्मों, जातियों और संप्रदायों को साथ लाकर सबका साथ, सबका विश्वास के दर्शन पर रामराज्य की स्थापना करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, राम एकता और मानववाद के प्रतीक हैं।

 

About NW-Editor

Check Also

राज्यसभा चुनाव 2026: 5वीं सीट पर घमासान, असदुद्दीन ओवैसी की एंट्री से NDA और महागठबंधन की बढ़ी मुश्किलें

बिहार की 5 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान बढ़ गई है। ओवैसी की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *