Breaking News

सपाईयों ने मनाई संत शिरोमणि गाडगे महाराज की जयंती

– उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर की चर्चा
– संत गाडगे महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी कार्यालय में मानवता के महान उपासक संत शिरोमणि गाडगे महाराज जी की जयंती मनाई गई। चित्र पर माल्यार्पण के उपरांत गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने उनके जीवन पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि एक पूजनीय संत और समाज सुधारक थे जो स्वच्छता, शिक्षा को बढ़ावा देने और अस्पृश्यता को समाप्त करने के लिए जाने जाते थे। वे स्वेच्छा से गरीबी में जीवन व्यतीत करते थे, झाड़ू लेकर गांवों की सफाई करते थे और अंधविश्वास और पशु बलि के विरुद्ध उपदेश देते थे। गोष्ठी का संचालन जिला सचिव हीरालाल साहू ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, जिलाध्यक्ष महिला सभा संगीता राज पासवान, शिवशंकर यादव, सुमित साहू, कु रत्न राकेश, सिद्धार्थ गौतम, प्रदीप सोनकर, देवेंद्र गौतम, आनंद गौतम, कुलदीप पासी, नीरज यादव, अंकित पायलट, विकास कुमार, राजेश कुमार, इंद्रसेन पासी, कुलदीप, महेंद्र निषाद, प्रदीप संख्या आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

वन महोत्सव: मिर्जापुर भिटारी में हुआ पौधरोपण

– पर्यावरण संरक्षण का लिया गया संकल्प – पौधरोपण करते समाजसेवी संतोष तिवारी। फतेहपुर। देशव्यापी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *