फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के नेवरी जलालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, जाफरगंज थाना क्षेत्र के देवारी बुजुर्ग गांव निवासी शिववरदानी (33) पुत्र शिवकुमार बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान जहानाबाद के नेवरी जलालपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायल युवक को तत्काल सीएचसी पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।
News Wani
