Breaking News

फतेहपुर में पांच दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ, पं. श्याम मनावत ने बताए सुखी परिवार और श्रेष्ठ संतान के सूत्र

फतेहपुर। विद्या भारती द्वारा मार्गदर्शित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड में मंगलवार को पांच दिवसीय समर्थ शिशु श्रीराम कथा का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कथा व्यास परम पूज्य पंडित श्याम जी मनावत ने कथा के प्रथम दिन आदर्श दांपत्य जीवन, श्रेष्ठ संतान और परिवार में संस्कारों के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सह प्रांत प्रचारक कानपुर प्रांत मनीष, प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद, प्रबंधक राकेश, विभाग प्रचारक शिवशंकर, रजनीश, सह प्रबंधक रमाशंकर गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर चौक की प्रधानाचार्या वर्षा, सरस्वती विद्या मंदिर बिंदकी के प्रधानाचार्य बलराम, मुख्य यजमान अनुप अग्रवाल, विभाग कार्यवाह ज्ञानेंद्र सिंह तथा डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सहित प्रबंध समिति के सदस्य उपस्थित रहे। अतिथियों का परिचय एवं सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह ने कराया।

सह प्रांत प्रचारक मनीष ने श्रीराम कथा के माध्यम से समाज कल्याण और संस्कारों के महत्व पर अपने विचार रखे। कथा व्यास पंडित श्याम जी मनावत ने कहा कि महाराज मनु ने परमात्मा को पुत्र रूप में प्राप्त करने का आशीर्वाद हासिल किया था। इसी प्रकार महाराज दशरथ और माता कौशल्या, महाराज वासुदेव, देवकी तथा महर्षि कश्यप और अदिति ने भी परमात्मा को पुत्र रूप में प्राप्त किया।

उन्होंने कहा कि इन महान दंपतियों का आदर्श जीवन इस बात का प्रमाण है कि पति-पत्नी के बीच श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का संबंध हो तो जीवन में असाधारण उपलब्धियां प्राप्त की जा सकती हैं।

पंडित श्याम जी मनावत ने कहा कि कोई व्यक्ति संसार को बड़े-बड़े भवन देकर जाता है, कोई बड़ी दुकानें और कोई विज्ञान के उन्नत उपकरण, लेकिन धन्य हैं महारानी कौशल्या और महाराज दशरथ, जिन्होंने संसार को भगवान श्रीराम देकर गौरवान्वित किया। उन्होंने आदर्श दांपत्य जीवन की व्याख्या करते हुए कहा कि परमात्मा को पुत्र रूप में प्राप्त करना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए परिवार में आदर्श पिता और आदर्श माता का होना आवश्यक है। पति-पत्नी के रिश्ते में परस्पर श्रद्धा, विश्वास और समर्पण का भाव होना चाहिए।

कथा के प्रथम दिन श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर में मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय युवक ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *