Breaking News

फतेहपुर में 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। राधानगर थाना क्षेत्र के जयरामनगर में मानसिक तनाव से परेशान 24 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जयरामनगर निवासी रामशरण का पुत्र विपिन मंगलवार दोपहर मानसिक तनाव से परेशान था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, देर रात उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के मौसेरे भाई ओमप्रकाश ने बताया कि विपिन काफी समय से अलग-अलग जगह नौकरी की तलाश कर रहा था। काफी प्रयासों के बावजूद उसे नौकरी नहीं मिल पा रही थी। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में रहता था।

फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक की टक्कर से महिला की गई जान

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पांडु नदी बक्सर रोड पर बुधवार दोपहर दो बाइकों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *