Breaking News

मांगों को लेकर पंचायते करेगी भाकियू टिकैत गुट

– 14 मार्च को प्रयागराज कमिश्नरी में होने वाले घेराव में जिले से जाएंगे किसान
– नहर कालोनी में बैठक करते भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारी।
फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की मासिक बैठक में मांगों को लेकर पंचायते आयोजित करने की जहां रणनीति बनाई गई वहीं आगामी चौदह मार्च को प्रयागराज कमिश्नरी में होने वाले घेराव से बड़ी संख्या में किसानों को ले जाने के निर्देश पदाधिकारियों को दिए गए। बैठक का आयोजन नहर कालोनी परिसर में जिलाध्यक्ष नवल सिंह पटेल की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि नौ मार्च को हथगाम थाने का घेराव होगा। सरकारी नलकूपों को चालू कराया जाए तथा सिंचाई की अवैध वसूली रोकी जाए। मलवां में एनएच-2 के पुल के नीचे बारह मार्च को पंचायत होगी। बिंदकी से कानपुर तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन पुनः शुरू कराया जाए। स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई जाए। सत्रह मार्च को गनेशदासपुर चौराहा ब्लाक ऐरायां में पंचायत आयोजित होगी। चौदह मार्च को प्रयागराज कमिश्नरी के होने वाले घेराव में जनपद से किसान भारी मात्रा में शामिल होने जाएंगे। इस मौके पर मण्डल महासचिव देवनारायण पटेल, सुरेन्द्र सिंह, विवेक यादव, मुन्ना शेख, दिनेश शुक्ला, नागेन्द्र यादव, कृष्णपाल सिंह, धरम सिंह, कप्तान सिंह, दीपक मौर्य, भरत सिंह, छोटू यादव, रामानन्द मौर्य, मोइद अहमद, अनमोल सिंह, सुनील पासवान, गुफरान, कामता निषाद, चन्द्रपाल लोधी, राजन यादव, राधेलाल, सुरेश चौहान, गंगा प्रसाद भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक की मौत से मचा कोहराम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा बाईपास स्थित एनएच-2 पर गुरुवार देर रात कंटेनर और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *