Breaking News

अर्कवंशी युवा एकता मंच ने लोकसभा स्पीकर को भेजा ज्ञापन

सीतापुर। अर्कवंशी युवा एकता मंच रजि० संगठन के अध्यक्ष कैप्टन संदीप अर्कवंशी की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष अमित कुमार अर्कवंशी द्वारा स्पीकर लोकसभा श्री ओम बिड़ला को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। अर्कवंशी युवा एकता मंच द्वारा दिये गए ज्ञापन में विगत दिनों शीतकालीन सत्र में लोक महत्व के मुद्दे की चर्चा के दौरान उत्तर प्रदेश की मिश्रिख लोकसभा सीट से सांसद अशोक कुमार रावत द्वारा महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी के इतिहास से छेड़छाड़ एवं जातीय पहचान बदलने के संबंध में शिकायत, आपत्ति दर्ज कराई गई क्योंकि वर्तमान समय में अर्कवंशी समाज में काफी आक्रोश व्यापत है। सदन में अर्कवंशी समाज के महापुरुषों महाराजा सल्हीय सिंह अर्कवंशी व महाराजा मल्हीय सिंह अर्कवंशी के बारे में सांसद द्वारा जान बूझकर बोले गए अशोभनीय एवं अमर्यादित शब्द सालिहा पासी व मलिहा पासी शब्दों को सदन की कार्यवाही से हटाए जाने व कठोर नियम बनाये जायें, ताकि भविष्य में इस प्रकार के गैर जिम्मेदारना वक्तव्यओं को सदन में न रखा जा सकें और जिससे समाज में दो समुदायो और जातियों में आपसी टकराव की स्थिति पैदा न हो। ज्ञापन में अर्कवंशी युवा एकता मंच द्वारा गजेटियर के कई साक्ष्य भी उपलब्ध कराये गये एवं अगली बार इस तरह से इतिहास के साथ छेड़खानी करने की कोशिस की गई तो जन आंदोलन की प्रबल संभवना है। इसलिए समय रहते उचित कार्यवाही की माँग ज्ञापन के माध्यम से की गई। इस दौरान संगठन के मीडिया प्रभारी ललित सिंह अर्कवंशी, महासचिव कुलदीप सिंह अर्कवंशी, अनुराग सिंह अर्कवंशी, उपाध्यक्ष डॉ० कुलदीप अर्कवंशी, रमेश सिंह आदि मौजूद रहें।

About NW-Editor

Check Also

महाराष्ट्र की प्रथम महिला उप मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश महा सचिव ने दी बधाई।

सीतापुर राष्ट्रवादी काग्रेंस पार्टी के प्रदेश महासचिव प्रबीण कुमार सिंह व जिला अध्यक्ष ललित सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *