Breaking News

राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव रहा अटल: राधेश्याम

– विश्वास व अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं अटल जी की कविताएं: अन्नू
– भाजपा कार्यालय में जयंती मना अटल प्रदर्शनी का नेताओं ने किया शुभारंभ
महिला को सम्मानित करते पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्त व अन्य।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101 वीं जयंती मना रहे हैं यह अवसर उनके अद्वितीय व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व और राष्ट्र-निर्माण में उनके योगदान को स्मरण करने का है। यह बात सुशासन दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कही।
उन्होंने कहा कि संविधान, लोकतंत्र की गरिमा व राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव अटल रहा है। उनकी हर पहल, चाहे वह परमाणु परीक्षण हो, कारगिल में साहसिक नेतृत्व हो, या शांति स्थापित करने के लिए लाहौर बस यात्रा का ऐतिहासिक कदम हमेशा राष्ट्रहित में अडिग और अटल रहेगा। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि अटल जी की कविताएं उनके अटल विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति का प्रतीक हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एक ऐसे दूरदर्शी व्यक्तित्व थे, जिनकी राजनीति में गरिमा थी। शब्दों में संयम और निर्णयों में राष्ट्र के प्रति गहरी प्रतिबद्धता थी। तत्पश्चात पार्टी कार्यालय में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता व जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश बाजपेई, प्रमोद द्विवेदी ने भी श्ज्ञिरकत की। प्रदर्शनी में मेधावी विद्यार्थियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व का हस्तलिखित चित्रण किया। कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम ने बताया कि पार्टी पुरोधा के जीवन मूल्यों पर आधारित यह प्रदर्शनी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करते हुए उर्जा प्रदान करती है। इस मौके पर माताबदल सिंह लोधी, अनुराग श्रीवास्तव, अशोक तपस्वी, पुष्पराज पटेल, उदय लोधी, नीरज सिंह, सुशीला मौर्या, कुलदीप भदौरिया, अर्चना त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह गौतम, प्रवीण सिंह, ज्योति प्रवीण, अनुराग श्रीवास्तव, स्वरूप राज सिंह जूली, ओम मिश्रा, प्रदीप गर्ग, अतुल त्रिवेदी, विवेक श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *