Breaking News

ईरान में गैस प्लांट और पाइपलाइन पर हमला: हिजबुल्लाह ने 5 इजराइली ठिकानों पर किया अटैक; जंग में अब तक 2,663 मौतें

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 25वां दिन हैं। ईरान में मंगलावर को कई जगह एनर्जी इन्फ्रास्ट्रक्टचर पर हमला हुआ। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, ईरान के इस्फहान शहर में गैस प्लांट और गैस कंट्रोल स्टेशन को निशाना बनाया गया। इसके अलावा खोर्रमशहर के पावर प्लांट और उसकी गैस पाइपलाइन पर भी हमला हुआ। वहीं लेबनान में ईरान समर्थक उग्रवादी संगठन हिजबुल्लाह ने आज इजराइल के 5 ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया। हिजबुल्लाह ने बताया कि उसने इजराइली सैनिकों की एक छावनी, रडार और तोपखाने को निशाना बनाया।

ट्रम्प ने ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला

ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया बातचीत के बाद 15 मुद्दों पर सहमति बनी है। इन मुद्दों की पूरी लिस्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। उन्होंने ईरान के पावर प्लांट पर हमले 5 दिन के लिए टाल दिए, जबकि इससे पहले होर्मुज खोलने के लिए 48 घंटे की चेतावनी दी थी। ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान और वॉशिंगटन के बीच कोई बातचीत नहीं हो रही है।

वहीं, पाकिस्तान, मिस्र और तुर्किये के साथ मिलकर ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तान अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने रविवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से बातचीत की।

ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें…

ईरान ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें जमीन के नीचे बने ठिकाने में कई मिसाइलें दिखाई गई। इसमें यह भी कहा गया है कि यह बस थोड़ी सी एक झलक है।
ईरान ने सोमवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें जमीन के नीचे बने ठिकाने में कई मिसाइलें दिखाई गई। इसमें यह भी कहा गया है कि यह बस थोड़ी सी एक झलक है।
ईरान ने सोमवार को मिसाइल पर स्पेनिश PM पर बयान लिखकर हमला किया। हाल ही में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा था कि स्पेन की नीति 'युद्ध के खिलाफ' है।
ईरान ने सोमवार को मिसाइल पर स्पेनिश PM पर बयान लिखकर हमला किया। हाल ही में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने कहा था कि स्पेन की नीति ‘युद्ध के खिलाफ’ है।
इजराइल ने रविवार को लेबनान के लितानी नदी पर मौजूद अल-कासमिया ब्रिज को उड़ा दिया। इसकी वजह से दक्षिणी लेबनान का उत्तरी लेबनान से संपर्क टूट गया।
इजराइल ने रविवार को लेबनान के लितानी नदी पर मौजूद अल-कासमिया ब्रिज को उड़ा दिया। इसकी वजह से दक्षिणी लेबनान का उत्तरी लेबनान से संपर्क टूट गया।

About NW-Editor

Check Also

युद्ध का 23वां दिन: ईरान का इजरायल पर बड़ा हमला, 300 घायल; Donald Trump ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

ईरान ने इजराइल पर रविवार सुबह से 4 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। टाइम्स ऑफ इजराइल के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *