Breaking News

फतेहपुर में अपराध रोकने और सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता हुए सम्मानित

फतेहपुर। जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से लाल बहादुर शास्त्री बालिका इंटर कॉलेज, पनी में यातायात जागरूकता गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों और सदस्यों को उनके अच्छे कार्यों के लिए प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
गोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता, यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव और मुराइनटोला चौकी इंचार्ज उत्कर्ष कुमार सिंह मौजूद रहे। समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जेल पर्यवेक्षक बिपिन बिहारी शरण ने कहा कि जिला अपराध निरोधक समिति प्रशासन और पुलिस के साथ मिलकर जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक सेतु के रूप में कार्य करती है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि अपराधों में कमी लाने के लिए आम जनमानस को जागरूक करना बेहद जरूरी है। जब लोग जागरूक होंगे, तभी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
यातायात प्रभारी केसरी प्रसाद यादव ने यातायात नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि लोगों को अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि लोग नियमों का पालन करें और अपराधों से दूर रहें।
कार्यक्रम के दौरान यातायात जागरूकता हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। गोष्ठी का संचालन अधिवक्ता अरुण जायसवाल ने किया।
इस अवसर पर जयप्रकाश सिद्धराज, व्यापार मंडल अध्यक्ष बृजेश सोनी, फरहत अली सिद्दीकी, शेर आलम, विनोद गुप्ता, शैलेन्द्र शरण सिंपल, अरुण जायसवाल एडवोकेट, कैलाश चंद्र पुरवार, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, जितेंद्र त्रिवेदी, बृजेंद्र सिंह, सुधीर शिवहरे, अभिषेक सैनी, अनुराग मिश्रा, आशीष मिश्रा, गोलू पुरवार, राधेश्याम हयारण, विनय शरण गुप्ता, दिनेश विश्वकर्मा, रामधानी सिंह, मोहम्मद आसिफ, धर्मेंद्र गुप्ता, दिवाकर जायसवाल, बालमुकुंद शिवहरे और प्रधानाचार्य अमिताभ बिहारी शरण सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 110 छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान, महिला महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

फतेहपुर। डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *