Breaking News

महोबा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ से महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बताए रास्ते

महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत जनपद महोबा के समस्त थाना क्षेत्रों में “बहू–बेटी सम्मेलन” का आयोजन किया गया।
महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, लखनऊ, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी एसओपी के क्रम में आयोजित इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें अपने अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आत्मनिर्भरता के अवसरों के प्रति जागरूक करना रहा। विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में महिलाओं, बहुओं, बालिकाओं, छात्राओं, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्त्रियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, ग्राम प्रधानों तथा स्थानीय नागरिकों ने सहभागिता की।
सम्मेलन के दौरान महिला पुलिस टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद करते हुए उनके समक्ष आने वाली समस्याओं, सुरक्षा संबंधी चिंताओं एवं सामाजिक चुनौतियों पर चर्चा की गई। महिलाओं को घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न तथा लैंगिक अपराधों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में बालिकाओं एवं छात्राओं को शिक्षा को अपने सशक्तिकरण का माध्यम बनाने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा किसी भी दबाव अथवा प्रलोभन में आकर जल्दबाजी में निर्णय न लेने की सलाह दी गई। साथ ही आत्मरक्षा, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार एवं सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग के संबंध में आवश्यक जानकारी साझा की गई।महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराध के बढ़ते स्वरूपों से भी अवगत कराया गया। फर्जी कॉल, लिंक, KYC अपडेट, ऑनलाइन निवेश, पार्ट-टाइम जॉब, डिजिटल अरेस्ट, कूरियर एवं अन्य साइबर ठगी के तरीकों के प्रति सावधान करते हुए OTP, UPI PIN, CVV, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल 1930 पर सूचना देने के साथ ही निकटतम थाना अथवा साइबर सेल से संपर्क करने की जानकारी दी गई।
बहू–बेटी सम्मेलन” के माध्यम से महिलाओं को शासन द्वारा संचालित महिला एवं बालिका कल्याण से जुड़ी योजनाओं एवं सेवाओं के बारे में भी बताया गया। मिशन शक्ति, महिला हेल्प डेस्क, वन स्टॉप सेंटर, कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, पेंशन योजनाओं एवं प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र महिलाओं को इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान महिला सुरक्षा एवं सहायता के लिए संचालित हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 1098, 1930, 1076, 102 एवं 108 के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आवश्यकता पड़ने पर महिलाएं एवं बालिकाएं बिना किसी संकोच के इन सेवाओं का उपयोग कर सकती हैं।
कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं द्वारा बताई गई समस्याओं एवं सुझावों को पुलिस टीमों द्वारा गंभीरता से सुना गया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। महोबा पुलिस द्वारा महिलाओं को भरोसा दिलाया गया कि उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए पुलिस हर समय तत्पर है।
बहू–बेटी सम्मेलन” के माध्यम से महोबा पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें अपनी आवाज स्वयं उठाने, अधिकारों के प्रति सजग रहने और सुरक्षित एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

About NW-Editor

Check Also

आईजीआरएस रैंकिंग में महोबा पुलिस का जलवा, 100% अंक के साथ प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान

  *महोबा* पुलिस बनी प्रदेश में नंबर-1: आईजीआरएस में 100 प्रतिशत अंक  अगस्त 2026 की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *