Breaking News

बीईओ ने प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर दिए निर्देश

– विद्यालयों में टेबलेट, स्मार्ट क्लास व लैब का किया जाए प्रयोग
–  ब्लाक संसाधन केन्द्र में प्रधानाध्यापकों की बैठक लेते बीईओ गौरव मिश्रा।
फतेहपुर। ब्लॉक संसाधन केंद्र असोथर में खंड शिक्षा अधिकारी गौरव मिश्रा की अध्यक्षता में विकास खंड के समस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में गौरव मिश्रा ने बच्चों की ऑनलाइन उपस्थिति पर जोर देते हुए शत प्रतिशत विद्यालयों की ऑनलाइन उपस्थिति हेतु निर्देशित किया। साथ ही बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने हेतु कलिंग पंजिका पर जोर दिया जाए। परिषदीय विद्यालयों में पिछले तीन वित्तीय वर्ष में प्रेषित स्पोर्ट ग्रांट का उपभोग तथा सामग्रिक विद्यालय की स्टॉक पंजिका में छात्रों के उपयोग की समीक्षा की गई। समीक्षा में एआरपी विक्रम सिंह भदौरिया ने बताया कि विद्यालयों में प्रेषित टेबलेट, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब का कक्षा में अधिकाधिक प्रयोग किया जाए। प्रत्येक विद्यालय को निपुण बनाने हेतु निपुण कार्य योजना बनाने हेतु प्रेरित किया। साथ ही विद्यालयों में पुस्तकालय को सुसज्जित करते हुए बुक कार्ड और पुस्तकों का अस्पताल बनाने पर चर्चा की गई। आंकलन ट्रैकर, निपुण तालिका छात्रों के निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से शत प्रतिशत आकलन पर जोर दिया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, विक्रम भदौरिया, ललतेश त्रिवेदी, प्रभात गुप्ता, लोकेश गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, संदीप सिंह, बृजेंद्र सहित समस्त प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *