Breaking News

अहमदाबाद से अयोध्या जा रहे भब्य पटेल का हुआ स्वागत

फतेहपुर। गुजरात के अहमदाबाद शहर से अयोध्या धाम तक 51 दिन की पदयात्रा पर निकले बजरंग दल के कार्यकर्ता भब्य पटेल एवं बागेश्वर धाम से अयोध्या तक की पदयात्रा पर निकले अजय दुबे एवं राजकुमार दुबे का नगर की सीमा राधानगर में भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी के नेतृत्व में राम भक्तों के साथ जोरदार स्वागत किया गया! जगह-जगह पर स्वागत हुआ , बर्मा तिराहा स्थित शिवजी प्रतिमा में पद यात्रियों को भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी की अगुवाई में राम भक्तों ने गगन भेदी जय श्री राम के नारों के बीच फूल मालाओं से स्वागत किया। पद यात्रियों ने भाजपा नेता धनंजय द्विवेदी के पीरनपुर स्थित आवास में स्वल्पाहार एवं अल्प विश्राम के लिए रुके जहां जाति धर्म मजहब की दीवारों को तोड़ते हुए हिंदू मुस्लिम सभी समुदाय के लोगों ने आरती व तिलक एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया नगर क्षेत्र में निकली पदयात्रा का श्री राम सेना के प्रमुख रूपम मिश्रा, जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह ने ज्वालागंज स्थित तिराहे पर स्वागत किया। पंकज त्रिपाठी, अंजू त्रिपाठी, आनंद तिवारी बजरंग दल यात्रा में की अगुवाई में स्वागत किया गया। यात्रा में धनंजय द्विवेदी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता ढोल भांगड़ा के साथ जय श्री राम के गगन भेदी नारों के लगा रहे थे, इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी की प्रभारी रंजना उपाध्याय, मनोज दुबे, मनोज मिश्रा मनु, आशीष मिश्रा बेलू, राजा ठाकुर, तालिब खान, मुन्ना टूट्टी, सूफी भाई, रणवीर द्विवेदी, तालिब खान, संजीव सिंह, राहुल शुक्ला, जितेंद्र सिंह, मंजू शुक्ला, विनय तिवारी, छैया नेता, शिवम गुप्ता, विवेक श्रीवास्तव धीरू, पवन साहू, विनोद गौतम समेत सैकड़ों राम भक्त मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *