Breaking News

आज हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाएगी हिंदू महासभा

– भगवान श्री परशुराम जयंती को लेकर बनाई रणनीति
– बैठक को संबोधित करते वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी।
फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला इकाई की मासिक बैठक कैंप कार्यालय आईटीआई रोड में जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि कल (आज) बृहस्पतिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव व 19 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव संगठन द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर श्री हनुमान मंदिर पटेल नगर चौराहा में सुंदरकांड का पाठ व शर्बत वितरण का कार्यक्रम होगा। नौ अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से श्री परशुराम जन्मोत्सव के दिन अवकाश हेतु एक मांग पत्र ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से श्री परशुराम जन्मोत्सव के दिन सार्वजनिक अवकाश की मांग किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, अनमोलशुक्ला, डॉ प्रमोद पांडे, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन वैद्य, स्वामी गणेशानंद महाराज, सुधा सिंह अंजू गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

19 नवंबर को फतेहपुर पहुंचेंगी महिला आयोग की अध्यक्ष, पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर होगी सुनवाई

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर प्राप्त) का 19 नवंबर को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *