Breaking News

भारतीय किसान संघ ने डीएम से मुलाकात कर मांगा मुआवजा

डीएम से मुलाकात करने जाते भाकिसं के प्रदेश अध्यक्षं
फतेहपुर। जिले में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष भइयाराम मौर्य ने जिलाधिकारी से मुलाकात की और किसानों की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हाल की बेमौसम बरसात से जिले के कई इलाकों में धान, तिलहन और दलहन की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने खाद की किल्लत को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि रबी सीजन की बुवाई प्रभावित न हो। किसान संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, सुनील लोधी, देवेन्द्र शुक्ला, अश्वनी तिवारी, युवा प्रमुख मुन्नालाल मौर्य सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

मनकी बात कार्यक्रम सामरिक सामर्थ्य का दिग्दर्शन: अन्नू

– भाजपाईयों ने देखा व सुना मनकी बात कार्यक्रम – मन की बात कार्यक्रम सुनते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *