Breaking News

ऑपरेशन क्लीन अभियान में बड़ी कार्रवाई: 2833 लीटर अवैध शराब नष्ट

 

इटावा पुलिस की सख्ती जारी, 206 मुकदमों की जब्त शराब का विनष्टीकरण

न्यायालय के आदेश पर अवैध शराब पर बुलडोजर, लाखों की शराब नष्ट

व्यूरो संजीव शर्मा 

इटावा । पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन अभियान” के तहत इटावा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना कोतवाली, जनपद इटावा पर पंजीकृत कुल 206 अभियोगों में बरामद की गई विभिन्न प्रकार की अवैध शराब का न्यायालय के आदेशानुसार विधिवत विनष्टीकरण किया गया।

यह कार्रवाई पूर्ण रूप से न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में, नियमानुसार एवं पारदर्शी प्रक्रिया अपनाते हुए संपन्न कराई गई। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में जब्त शराब को नष्ट किया गया।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अभय नारायण राय एवं थाना कोतवाली प्रभारी यशवंत सिंह तथा इंस्पेक्टर (क्राइम) कृष्ण मुरारी समित थाना कोतवाली की हेड मोहर्रम एवं पुलिस प्रशासन के कर्मचारी भारी मात्रा में मौजूद रहे।

विनष्टीकृत शराब का विवरण इस प्रकार है

अंग्रेजी शराब – 05 अभियोगों से बरामद 212 लीटर, अनुमानित मूल्य ₹1,48,400/- बीयर – 09 अभियोगों से बरामद 895 लीटर (1790 कैन), अनुमानित मूल्य ₹1,79,000/- देशी शराब (ठेका) – 190 अभियोगों से बरामद 1711 लीटर, अनुमानित मूल्य ₹5,13,300/- कच्ची शराब – 02 अभियोगों से बरामद 15 लीटर, अनुमानित मूल्य ₹3,000/- इस प्रकार कुल 206 अभियोगों में 2833 लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल अनुमानित कीमत ₹8,41,000/- है, का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। इटावा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी इसी प्रकार सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

About NW-Editor

Check Also

लालपुरा जैन मंदिर मे पच्चीस मंडलीय सिद्धचक्र महामंडल विधान से हुआ गुंजायान

आचार्य श्री से आशीर्वाद लेने पहुंचे सभासद हेमलता प्रतिनिधि सभासद अरविंद यादव ब्यूरो संजीव शर्मा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *